विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने किया न्यू कॉलोनी, बोडरा स्थित श्मशान घाट में निर्माण स्थल का निरीक्षण
1 min readकुल्टी :
आज कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने न्यू कॉलोनी, बोडरा स्थित श्मशान घाट में चल रहे निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। लंबे समय से जर्जर स्थिति के कारण, विशेषकर बरसात में, लोगों को अंतिम संस्कार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही हाई मास्ट लाइट की स्थापना के कार्य का भी निरीक्षण किया गया, जो सेल ग्रोथ वर्क्स से पूर्व निवेदन के बाद वर्तमान में प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने पर वार्ड संख्या 62, 63 एवं 17 के नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।












