एआई को लेकर आसनसोल क्लब में आसनसोल मरचेंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से वर्कशॉप का आयोजन
1 min read
:आज आसनसोल क्लब में आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें व्यापार को बढ़ाने में एआई का कैसे उपयोग किया जा सकता है इसको लेकर बातचीत हुई। यहां एआई के कंसलटेंट स्रीश अग्रवाल मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे इनके अलावा चेयरमैन संदीप सामंता सेक्रेटरी दिलीप टोडी सचिन राय सपन चौधरी जगदीश शर्मा के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस बारे में आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हिरेन व्यास ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हमारे व्यापार पर क्या असर पड़ेगा और किस तरह से हम इसका हमारे व्यापार को बढ़ाने में उपयोग कर सकते हैं इसके बारे में व्यापारियों को जानकारी प्रदान करने के लिए आज एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है यहां पर स्रीश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे उन्होंने व्यापारियों को बताया कि किस तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वह अपने व्यापार को बढ़ाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।












