नियामतपुर टोटो के रजिस्ट्रेशन को लेकर चलाया गया प्रशासन की तरफ से अभियान
1 min readकुल्टी :
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुलटी के नियामतपुर सब ट्राफिक गार्ड पुलिस और आसनसोल एमवीआई अधिकारियों द्वारा कुलटी के नियामतपुर मोड़ पर संयुक्त अभियान चलाया गया। यहां आने वाले सभी टोटो चालकों के पेपर की जांच की गई, जिसमें अधिकांश टोटो का रजिस्ट्रेशन नहीं था।
टोटो चालकों को चेतावनी दी गई कि 31 दिसंबर तक का समय है, इस दौरान वे अपने टोटो का रजिस्ट्रेशन करा लें, नहीं तो एमवीआई और ट्राफिक पुलिस के संयुक्त अभियान में टोटो जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आज शाम लगभग 6 टोटो को जब्त कर नियामतपुर फांड़ी में जमा कर दिया गया है। इस अभियान में आसनसोल एमवीआई इंस्पेक्टर सर्विक दास, नियामतপুর सब ट्राफिक गार्ड के प्रभारी अधिकारी शिवनंदन दुबे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।












