shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

डामरा में शुभेंदु अधिकारी की सभा शुभेंदु ने कहा चार महीने बाद होगा हिसाब

1 min read

     :भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत डामरा इलाके में परिवर्तन संकल्प सभा को संभावित किया इस मौके पर उनके साथ इस विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल के अलावा इस क्षेत्र के अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर शुभेंदू अधिकारी ने कहा कि अगर बंगाल में बदलाव लाना है तो सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा उन्होंने हिंदू एकता पर जोर दिया और कहा कि अगर हिंदू एक होकर मतदान करें तो भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद सभी नाइंसाफीयों का हिसाब होगा वहीं कोलकाता में मेसी को लेकर जो कुछ भी हुआ उसे उन्होंने एक बहुत बड़ी धांधली करार दिया उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेताओं ने 350 करोड रुपए का घोटाला किया है उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी नेता अरुप चक्रवर्ती और सुजीत बसु ने शतद्रु दत्ता से 22000 टिकट लिए थे उन टिकटों को टीएमसी के नेताओं और उनके करीबियों को दिया गया था उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनमें से कुछ टिकट बेचे भी गए थे उन्होंने कहा कि यह कोलकाता और बंगाल के लिए बहुत शर्म की बात है कि हैदराबाद मुंबई दिल्ली में मेसी के कार्यक्रम कितने शानदार तरीके से हुए लेकिन कोलकाता में वह नहीं हो सका इसकी वजह बताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन जगहों पर ममता बनर्जी और अरुप चक्रवर्ती नहीं थे। उन्होंने कहा कि कोलकाता में जो कुछ भी हुआ वह भगवान का इंसाफ था आरजी कर हो या दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज जिस तरह से महिलाओं लड़कियों पर अत्याचार किया गया था उस वजह से बंगाल का नाम पहले ही डूब चुका था उड़ीसा से आई हुई लड़की के पिता ने कहा कि वह अब अपनी बेटी को बंगाल में नहीं रखना चाहते क्योंकि बंगाल लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। वहीं उन्होंने इस जिले के टीएमसी नेताओं पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिन नेताओं की आर्थिक हालत पहले ठीक नहीं थी सत्ता में आने के बाद आज वह आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वह चाहतीं हैं कि शुभेंदु अधिकारी आसनसोल में हो रही आर्थिक गड़बड़ियों पर ध्यान दें उन्होंने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम में जो अस्थाई कर्मचारी हैं उनके प्रोविडेंट फंड का पैसा तो उनके वेतन से काट लिया जाता है लेकिन वह पैसा प्रोविडेंट फंड में डाला नहीं जाता उन्होंने कहा कि यह एक अपराध है जिसके लिए ऐसा करने वाले को गिरफ्तार करना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में जो अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं उनको पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है ठेकेदार आज आसनसोल नगर निगम में काम करने को राजी नहीं है क्योंकि जब वह टेंडर के लिए आते हैं तब उन पर नगर निगम में उच्च पदों पर बैठे लोग इतना दबाव डालते हैं कि उन्हें लगता है कि आसनसोल नगर निगम में टेंडर से काम लेकर उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। इस मौके पर यहां वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी कृष्णेंदु मुखर्जी सहित और भी कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page