टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन में हुआ क्रिसमस केक मिक्सिंग कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
:कुछ दिनों बाद ईसा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस मनाया जाएगा यूं तो यह त्यौहार ईसाई धर्म को मानने वालों का त्यौहार है लेकिन हमारे शहर आसनसोल को सिटी आफ ब्रदरहुड ऐसे ही नहीं कहा जाता है यहां रहने वाले लोग हर त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों ना हो और शहर की इस धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में शिक्षकों और शिक्षा संस्थानों का एक बहुत बड़ा योगदान रहता है आसनसोल में मोंटेसरी स्कूल टॉडलर्स की तरफ से यह बीड़ा उठाया गया है ताकि हमारी अगली पीढ़ी एक अच्छा नागरिक बन सके जिसके मन में सभी धर्म और समुदायों के लिए समान इज्जत हो इस सोच को ध्यान में रखते हुए टॉडलर्स ए मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन की तरफ से आज स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया हम सबको क्रिसमस के आते ही केक का बेसब्री से इंतजार रहता है आज टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन की तरफ से पहली बार आसनसोल में क्रिसमस केक मिक्सिंग अनुष्ठान का आयोजन किया गया इसमें स्कूल के बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया मास्टर शेफ जयंती सेनगुप्ता घोष की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और केक मिक्सिंग के इस अनोखे और अनुठे कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस मौके पर बच्चों की मदद करने के लिए स्कूल के टीचर और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे सभी ने मिलजुल कर इस क्रिसमस केक मिक्सिंग अनुष्ठान का भरपूर आनंद उठाया इस दौरान यहां स्कूल की प्रिंसिपल केका चटर्जी स्कूल प्रबंधन से जुड़ी प्रियंका सेठ राय खासतौर पर उपस्थित थीं












