ऋण ना चुकाने पर इंडियन बैंक ने की एक कारखाने की कुर्की
1 min read
:कुलटी के जीटी रोड के पास एक निजी पाइप कारखाने पर बैंक ने कब्जा किया
कुलटी के कुलतोड़ जीटी रोड के पास एक निजी कारखाने दिव्यायाम पाइप एंड ट्यूब्स कारखाने पर आज एक निजी बैंक इंडियन बैंक ने आसनसोल जिला अदालत के निर्देश पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में कारखाने पर कब्जा कर लिया।
इस बारे में बैंक अधिकारी ने बताया कि कारखाने के मालिक कोलकाता के निवासी ब्रिजेश गुप्ता ने इंडियन बैंक की अलीपुर ब्रांच से ऋण लिया था और इस कारखाने को मॉर्गेज रखा था, लेकिन वह ऋण नहीं चुकाया जा सका, इसलिए आज कारखाने पर कब्जा कर लिया गया।
दूसरी ओर, आसनसोल जिला अदालत के वकील ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर इस प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा रहा है।












