बंगाल में चल रही है तानाशाही – शुभेंदु अधिकारी
1 min read
आसनसोल : बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आज आसनसोल के शीतला इलाके में भाजपा पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में एस आई आर की जो प्रक्रिया हुई उसने यह दिखा दिया कि किस तरह से टीएमसी फर्जीमतदाताओं केसरिया चुनाव में जीत हासिल किया करते थे उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच सिर्फ 21 लाख वोट का फर्क था और इस बार देखने में आ रहा है कि एस आई आर की वजह से 58 लाख मतदाताओं के नाम कट रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि टीएमसी ने हमेशा फर्ज़ी मतदाताओं के भरोसे ही चुनाव में जीत हासिल की है वही मेसी कांड पर उन्होंनेकहा के मुख्यमंत्री द्वारा जो जांच कमेटी का गठन किया गया है उससे कुछ नहीं होने वाला क्योंकि जो लोग जांच करेंगे वह टीएमसी के दबाव में है वही ममता बनर्जी के बुथ मैं 127 मतदाताओं के नाम काटने पर उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि किस तरह से खुद ममता बनर्जी भी जाली मतदाताओं के भरोसे चुनाव जीत करती थी शुभेंदु अधिकारी ने बताया के उनको चुनावी राजनीति में 36 साल का अनुभवहै उस अनुभव के आधार पर वह यह कह सकते हैं कि सिर्फ 58 लाख नहीं इससे ज्यादा मतदाताओं के नाम काटेंगे जो की गैर कानूनी हैं। वहीं कोलकाता में मेसी कांड पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा शो काज को उन्होंने दिखावा कहा और कहा कि यह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि अभी बंगाल में तानाशाही चल रही है और वह खुद उसके भुक्तभोगी हैं












