shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जमुड़िया पहुंचे शुभेंदु अधिकारी टीएमसी पर जमकर साधा निशाना

1 min read

  :अभी तक बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन अभी से सत्ता पक्ष टीएमसी और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच सियासी खींचतान हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है कहा जा सकता है कि टीएमसी और भाजपा के बीच राजनीतिक रस्साकशी के कारण सर्दी के मौसम में भी पश्चिम बंगाल के लोगों को गर्माहट सी महसूस हो रही है। पश्चिम बर्धमान जिले के सियासी पारे को और थोड़ा बढ़ाते हुए आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी जमुरिया पहुंचे यहां पर उन्होंने टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया इस मौके पर यहां भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी विधायक डॉ अजय पोद्दार लक्ष्मण घोरुई कृष्णा प्रसाद प्रियंका टिंबरेवाल तो वहीं जमुरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह के अलावा बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के नौजवान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भले ही पश्चिम बंगाल में चल रहे एस आई आर की प्रक्रिया अपने समापन की तरफ बढ़ने लगी है और आज ड्राफ्ट लिस्ट भी जारी हो गया है लेकिन अब भी भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जब तक पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची नहीं निकल जाती तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि टीएमसी अभी भी मतदाता सूची में धांधली करने का प्रयास करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह ऐसे ही काम करते रहें और 14 फरवरी के बाद अंतिम मतदाता सूची निकालने के उपरांत वह यहां आएंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लिट्टी चोखा पार्टी मनाएंगे वहीं जितेंद्र तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि पहले जमुरिया को काजी नज़रुल इस्लाम के कारण पूरे दुनिया में जाना जाता था लेकिन अब जमुरिया की पहचान यहां के अवैध गतिविधियों की वजह से हो गई है उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं के प्रत्यक्ष मदद से जमुरिया में अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से चल रही हैं लेकिन प्रशासन की हिम्मत नहीं है कि उन्हें रोक सके उन्होंने कहा कि आज जमुरिया औद्योगिक क्षेत्र में जो कारखाने हैं वहां पर कारखाना मालिक श्रमिकों को वंचित कर रहे हैं जितेंद्र तिवारी ने वादा किया कि जब अगले साल बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तब श्रमिकों को उनका अधिकार दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page