भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद सड़क हादसे में घायल हत्या की साजिश का जताया अंदेशा
1 min read
:भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद की गाड़ी कल रात एक हादसे का शिकार हो गई इस दुर्घटना में कृष्णा प्रसाद और उनके साथ अन्य पांच लोग जो गाड़ी में सवार थे घायल हो गए गाड़ी को काफी नुकसान भी पहुंचा इस बारे में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जमुरिया में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी आएंगे तैयारी को देखने के लिए वह कल रात 8:00 बजे के बाद जमुड़िया जा रहे थे जब काली पहाड़ी के पास यह हादसा पेश आया उन्होंने कहा कि एक ट्रक अचानक से आया और उसने उनके गाड़ी को टक्कर मार दी उन्होंने कहा कि इस घटना में वह और उनके साथ गाड़ी में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए उन्होंने कहा कि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है कृष्णा प्रसाद ने इस बात का अंदेशा जताया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा अपने पांव पसार रही है इससे टीएमसी वॉक आ गई है और यही वजह है कि अपने गुंडो के जरिए वह इस तरह की हरकतें करवा रही है उन्होंने साफ कहा कि इससे भाजपा को रोक नहीं जा सकता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि इसे लेकर वह थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे












