कुल्टी में बिना रजिस्ट्रेशन के टोटो के खिलाफ अभियान 31 दिसंबर तक दी गई समय सीमा
1 min read
:आसानसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुलटी के नियामतपुर सब ट्राफिक गार्ड पुलिस के प्रभारी अधिकारी शिवनंदन दुबे ने मंगलवार को नियामतपुर न्यू रोड पर अभियान चलाया। वहां आए सभी टोटो चालकों के पेपर्स की जांच की गई, जिसमें अधिकांश टोटो का रेजिस्ट्रेशन नहीं था। टोटो चालकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक का समय है, इसमें वे टोटो का रेजिस्ट्रेशन करा लें, नहीं तो आरटीओ और ट्राफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टोटो जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












