बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशिष सरकार ने लांच की नई वेबसाइट
1 min read
:बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशिष सरकार द्वारा एक वेबसाइट का लॉन्च किया गया है इसका नाम है डॉक्टर सरकार फैमिली ऑफिशियल रखा गया है इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया उद्घाटन के मौके पर पश्चिम वर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने इस वेबसाइट का उद्घाटन किया इस मौके पर डॉ देवाशीष सरकार ने बताया कि जिस तरह से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और युवा सांसद तथा पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी लोगों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उससे प्रेरित होकर उन्होंने इस वेबसाइट को लांच किया है इसके जरिए लोगों तक पहुंचने में और सुविधा होगी और उनके कार्य में और स्वच्छता और पारदर्शिता आएगी वहीं इस बारे में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में उनके क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहे हैं उनकी जानकारी पारदर्शिता के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए वेबसाइट को लांच किया गया है उन्होंने इसके लिए डॉक्टर देवाशिष सरकार को धन्यवाद दिया उनकी सराहना की












