आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स के आयोजन को लेकर हुई प्रस्तुति बैठक
1 min read
:आज आसनसोल के एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक का उद्देश्य आगामी 27 दिसंबर को आसनसोल के धदका इलाके के एनसी लहरी स्कूल में होने वाले आसनसोल सब डिविजनल स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि 27 तारीख को आसनसोल सबडिवीजन के आठ सर्कल को लेकर 34 स्पर्धाओं में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि इसमें तकरीबन 500 विद्यार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रत अधिकारी पश्चिम बर्धमान सीएमओएच दफ्तर के अधिकारी फायर ब्रिगेड पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे सबकी मौजूदगी में यह तय हुआ कि आगामी 27 तारीख को आसनसोल सब डिविजनल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा वही गुरदास चटर्जी ने बताया कि 27 तारीख को एनसी लहरी हाई स्कूल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आसनसोल सबडिवीजन के आठ सर्कल के स्कूलों के टीमों को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा












