shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट में बदलते माहौल में शिक्षा प्रदान करने की पद्धति पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

1 min read

  :वर्तमान समय में शिक्षा को किस तरह से और ज्यादा संख्यक लोगों तक पहुंचाया जा सके आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने में किन बदलावों की आवश्यकता है और केंद्र सरकार द्वारा पारित नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों के लिए शिक्षा प्रदान करने में किन विषयों पर जोर दिया गया है इसे लेकर आज नीघा इलाके में स्थित पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक सचिन राय मीता राय आसनसोल बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी विश्व भारती यूनिवर्सिटी के डॉक्टर केसी साहू जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जमुरिया के प्रख्यात शिक्षाविद और रास्ते के मास्टर नाम से प्रख्यात दीप नारायण नायक तथा पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल और आसनसोल और रानीगंज के विभिन्न कॉलेजों के अध्यापक अध्यापिकाएं तथा पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी उपस्थित थे।

यहां पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट की तरफ से एक किताब का भी विमोचन किया गया इस किताब में आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने के विषय को लेकर कुछ शोध कार्य किया गया है आज इस किताब का विमोचन किया गया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सचिन राय ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने की पद्धति में काफी परिवर्तन आया है।

आज के इस एक दिवसीय सेमिनार में आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के अलावा कोलकाता बीरभूम आदि क्षेत्रों से भी जो शिक्षाविद आए हैं वह बदलते परिवेश में शिक्षा प्रदान करने के तरीकों में किन बदलावों की आवश्यकता है उन पर रौशनी डालेंगे इसके अलावा इस पर भी चर्चा की जाएगी कि कैसे शिक्षा समाज के हर तबके के विकास में कारगर हो वहीं केंद्र सरकार द्वारा 2020 राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है इसकी रोशनी में शिक्षा प्रदान करने में क्या चुनौतियां आएंगी और इसके क्या फायदे हैं इसके बारे में भी आज के इस सेमिनार में चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट सिर्फ शिक्षकों को प्रशिक्षण ही नहीं देता वह उनके अंदर शिक्षा प्रदान करने को लेकर एक ऐसा जज्बा पैदा करना चाहते हैं जिससे आने वाले समय में पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षित शिक्षक समाज में आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित हो सके यही वजह है कि आज आसनसोल रानीगंज जमुरिया कोलकाता के अलावा बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ख्याति प्राप्त शिक्षकों को बुलाया गया है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया है उनकी बातें सुनकर पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी जरूर प्रेरित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page