एस आई आर को लेकर भाजपा की तरफ से जिला पार्टी कार्यालय में बैठक
1 min read
:पश्चिम बंगाल में एसआईआर के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है स्थानीय बीएलओ द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म प्रदान करना भरवा कर जमा करके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है अब इंतजार है तो 16 तारीख को ड्राफ्ट मतदाता सूची निकलने का आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी इसका इंतजार है इसे लेकर आज भाजपा की तरफ से पार्टी के शीतला इलाके में स्थित जिला कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया यहां इस जिले के विभिन्न इलाकों से आए भाजपा नेता और इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है अब इंतजार है तो सिर्फ ड्राफ्ट रोल निकलने का उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट रोल निकलने पर अगर देखा गया कि वहां पर फर्जी मतदाताओं के नाम है तो चुनाव आयोग द्वारा जो नियम बनाए गए हैं और नियमों के तहत भाजपा द्वारा शिकायत दर्ज की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदाता सूची में एक भी फर्जी मतदाता का नाम ना रहे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई योग्य मतदाता है और उसका नाम किसी कारण से ड्राफ्ट रोल में नहीं रहता तो उसकी मदद के लिए भी हेल्प डेस्क बनाया गया है देवतनु भट्टाचार्य ने साफ कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहती है कि एक भी फर्जी मतदाता का नाम मतदाता सूची में ना रहे और एक भी योग्य मत हो जाता का नाम सूची से ना कट पाए












