shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

2026 चुनाव में अपनी हार के डर से बौखला गई है टीएमसी – कृष्णा प्रसाद

1 min read

:परसों भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल को तिराट इलाके में रोका गया था भाजपा विधायक का आरोप था कि स्थानीय टीएमसी नेता सुबीर बनर्जी के इशारे पर वहां के लोगों को भड़काया गया था और उन्होंने यह काम किया था इसके खिलाफ कल भाजपा की तरफ से अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में बीएनआर इलाके में पथावरोध किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त कार्यालय तक गए और वहां पर भी काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के अलावा भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बारे में हमने कृष्णा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि बुधवार को अग्निमित्रा पाल तिराट गईं थीं वहां उनपर टीएमसी के गुंडो का इस्तेमाल करके हमला किया गया था उन्होंने कहा कि आज इसके खिलाफ भाजपा की तरफ से पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया गया और पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में ना रहने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की गई और उनसे मांग की गई कि भाजपा विधायक के साथ जिसने भी यह हरकत की है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो कृष्णा प्रसाद ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होगी और जब भी भाजपा विधायक किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जाएंगी उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सिर्फ भाजपा विधायक नहीं बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता को सुरक्षा उपलब्ध कराना होगा क्योंकि लोकतंत्र में विपक्ष एक महत्वपूर्ण अंग होता है और विपक्ष के कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपने हर कार्यक्रम को करने की आजादी होनी चाहिए और यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह विपक्षी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराएं उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में अगर किसी भी भाजपा कार्यकर्ता या नेता के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई तो वृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वहीं पश्चिम बर्धमान जिले के टीएमसी अध्यक्ष तथा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा अग्निमित्रा पाल पर टीआरपी के लिए इस तरह के हंगामा करने के आरोप पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय बयान है नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने एक महिला विधायक को लेकर जिस तरह का बयान दिया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल एक विधायक होने के साथ-साथ एक महिला भी हैं और किसी भी महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है ऐसे में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा यह कहना कि अग्निमित्रा पाल टीआरपी के लिए हंगामा कर रहीं हैं बेहद दुर्भाग्य जनक है वहीं भाजपा में कोयला माफियाओं के होने के टीएमसी के आरोपों का जवाब देते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा के पूरे राज्य के लोग जानते हैं कि माफिया सही में किस पार्टी में है उन्होंने कहा कि 2011 से अब तक राज्य में जो भ्रष्टाचार हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में या अन्य प्रकार की अवैध गतिविधियां हर एक भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधि में टीएमसी के नेताओं का नाम सामने आ रहा है ऐसे अगर टीएमसी भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है तो यह हास्यास्पद है। कृष्णा प्रसाद नेकहा कि दरअसल टीएमसी घबरा गई है क्योंकि 2026 के विधानसभा चुनाव में उनको अपनी हर साफ नजर आ रही है यही वजह है कि वह भाजपा नेताओं को अपने गुंडों का इस्तेमाल करके डराना चाहती हैं लेकिन यह संभव नहीं है उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश की जनता ने यह मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को ही बंगाल में सत्ता में लाना है और इस जिले में टीएमसी का सुपड़ा साफ हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page