केंद्र सरकार के चार श्रम कोड को निरस्त करने की मांग पर वामपंथी श्रमिक संगठनों का लेबर कमिश्नर दफ्तर को ज्ञापन
1 min read
:केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड के खिलाफ आज विभिन्न वामपंथी श्रमिक संगठनों के तरफ से एक विरोध रैली निकाली गई विरोध रैली में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे यह लेबर कमिश्नर ऑफिस तक गए और उन्होंने केंद्र सरकार के चार श्रम कोड के खिलाफ ज्ञापन दिया इसके जरिए उन्होंने केंद्र सरकार से चार श्रम कोड को निरस्त करने और 21 तारीख को जो केंद्रीय सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था उसे निरस्त करने की मांग की रैली में शामिल वामपंथी श्रमिक नेताओं का कहना था कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक हितों की अनदेखी करते हुए चार श्रम कोड लागू किए गए हैं वह श्रमिक विरोधी हैं और इससे सदियों से संघर्ष के जरिए श्रमिकों ने अपने लिए जो अधिकार अर्जित किए थे उन पर कुठाराघात किया जाएगा उन्होंने तुरंत इन श्रम कोड को निरस्त करने की मांग की












