आदिवासी समाज के त्योहार से पहले प्रशासन से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला शासक से किया गया अनुरोध
1 min read
:आदिवासी समाज की तरफ से आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन सोपा गया इसके जरिए उन्होंने आदिवासी समाज के आने वाले त्योहार को लेकर कुछ बातें जिला शासक के सामने रखें इस बारे में संगठन के नेता और हरामडीही गांव के निवासी मोतीलाल सोरेन ने बताया कि आज यह कोई रैली या विरोध प्रदर्शन नहीं है आज वह जिला शासक के पास आए थे एक अनुरोध लेकर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आदिवासी समाज का पांच दिवसीय सबसे बड़ा त्यौहार शुरू होने वाला है आज के इस ज्ञापन के जरिए वह जिला शासक से अनुरोध करने के लिए आए हैं कि जैसे अन्य समुदायों को प्रशासन की तरफ से उनके त्योहारों के लिए सरकार की तरफ से सुविधा और आर्थिक अनुदान प्रदान की जाती है आदिवासी समाज के सबसे बड़े त्यौहार के लिए भी वह सुविधा और आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराई जाए उन्होंने कहा कि रास्तों की मरम्मत लाइट की व्यवस्था साफ सफाई और पानी की व्यवस्था की अपील की गई इसके साथ ही प्रशासन से आर्थिक अनुदान प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया गया












