shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भारती भवन में हुआ मेगा डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम

1 min read

:बर्नपुर के भारती भवनमें भारतीय डाक विभाग की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका नाम मेगा डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम रखा गया यहां पर आसनसोल पोस्टल सर्किल के तमाम बड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने किस तरह से पोस्ट ऑफिस के कामकाज को और बेहतर किया जा सकता है किस तरह से इसे जनता के और करीब लाया जा सकता है इस पर अपने विचार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के दौरान इस पर खासा जोर दिया गया कि पोस्ट ऑफिस के कामकाज को और सरल बनाने की आवश्यकता है ताकि जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए जा सके और काउंटर पर बैठे जो कर्मचारी हैं वह खुद सक्रियता दिखाते हुए पोस्ट ऑफिस में आने वाले ग्राहकों की समस्या के समाधान में पहल करें इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए पोस्ट ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों को करने का उद्देश्य पिछले कुछ समय में पोस्ट ऑफिस के जिन कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करके प्रोत्साहित करना था ताकि आने वाले समय में उन्हें देखकर और भी अन्य कर्मचारी बेहतर सेवा प्रदान करने की इच्छा रखें उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस की सेवाओं में चुनौतियां काफी है लेकिन कोशिश की जा रही है कि इन चुनौतियों से निपटते हुए पोस्ट ऑफिस के सेवाओं को और बेहतर किया जा सके उन्होंने बताया कि फिलहाल आसनसोल में ही पोस्टमैन के पद पर 219 पद रिक्त हैं लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है की पोस्ट ऑफिस के अपने ही कर्मचारी पोस्टमैन का काम नहीं करना चाहते क्योंकि पोस्टमैन का काम बहुत जिम्मेदारी वाला काम है इसलिए वह इस तरह के काम करने से बच रहे हैं जिस वजह से न सिर्फ चिट्ठियों को सही समय पर पहुंचाने में दिक्कत आ रही है बल्कि पोस्ट ऑफिस के अन्य कार्यों में भी काफी परेशानी हो रही है उन्होंने आशा जताई के आने वाले समय में इस समस्या का कोई समाधान जरूर निकाला जा सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page