केंद्र सरकार के चार श्रम कोड के खिलाफ कांग्रेस ने दिया लेबर कमिश्नर कार्यालय को ज्ञापन
1 min read
:हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से चार श्रम कोड लागू किए गए हैं इसका विरोध करते हुए आज कांग्रेस की तरफ से लेबर कमिश्नर ऑफिस में ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 21 तारीख को चार श्रम कोड लागू करते हुए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था उसकी प्रति को जलाया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शाह आलम ने बताया कि कांग्रेस द्वारा आज केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए चार श्रम कोड का विरोध किया गया उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बहुत सालों के संघर्ष के बाद उन्हें कई अधिकार प्राप्त हुए थे लेकिन केंद्र सरकार उन अधिकारों का हनन करने के लिए चार श्रम कोड लेकर आई है इसके जरिए श्रमिकों को आप फिर से 12 घंटे काम करना पड़ेगा श्रमिकों के कोई अधिकार नहीं रहेंगे मालिक पक्ष अगर चाहेगा तो एक बार में कई श्रमिकों को नौकरी से निकल सकता है इन सब मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज लेबर कमिश्नर ऑफिस को ज्ञापन सोपा गया और केंद्र सरकार से मांग की गई कि तुरंत चार श्रम कोड निरस्त किया जाए इसके साथ ही उन्होंने 21 तारीख के केंद्र सरकार के गैजेट नोटिफिकेशन की प्रति भी जलाई












