मंदिर की दान पेटी पर चारों ने किया हाथ साफ़:
1 min read
उषाग्राम इलाके में बने दुर्गा मंदिर की दान पेटी पर चारों ने बीती रात हाथ साफ़ कर दिया । घटना की जानकारी देते हुए मंदिर कमिटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज सुबह मंदिर के पुजारी के बेटे के जरिए फोन पर उनको मंदिर में हुई चोरी का पता चला उन्होंने कहा कि इससे पहले मंदिर में ऐसा कभी नहीं हुआ था और एक अनुमान के मुताबिक चोरों ने तकरीबन 15 से ₹16000 पर हाथ साफ कर दिया वही मंदिर के एक सदस्य ने कहा कि मंदिर परिसर और बाजार इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए चोरों का जल्दी पता चल जाएगा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई












