मंत्री मलय घटक ने दी शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजली:
1 min read
आज देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का 91वां शहीदी दिवस है आज ही के दिन अंग्रेजों ने लाहौर जेल में इन तीनों को फांसी के फंदे पर लटकाया था इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर बने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर आज आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया इस मौके यहां वसीम उल हक श्रावणी मंडल सोना गुप्ता प्रवीर धर कॉरपोरेशन के वीरेन अधिकारी कल्लोल राय सहित नगर निगम के तमाम कर्मी उपस्थित थे इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु ने देशभक्ति की जो मिसाल पेश की थी वह सदियों तक याद रखी जाएगी उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे वीरों की वजह से ही हमें आजादी मिली लेकिन आज कुछ ताकते भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के आदर्शों के साथ खिलवाड़ कर रही है हमें इन ताकतों को हर कीमत पर रोकना होगा इसके लिए उन्होंने देश के युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने और धर्मनिरपेक्षता की राह पर चलने की अपील की












