आसनसोल के रविंद्र भवन में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में हुई कर्मी सभा:
1 min read
आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित रवीन्द्र भवन में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया। यहां मंत्री मलय घटक सांसद कल्याण बनर्जी विधायक प्रदीप मजूमदार आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन और टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के इलेक्शन एजेंट अमरनाथ चैटर्जी वसीम उल हक टीएमसी पार्षद उत्पल सिन्हा अमिताभ बसु श्रबोनी मंडल रीना मुखर्जी दीपा चक्रबर्ती शिखा घटक सीके रेशमा शंपा दां आदि उपस्थित थे । अपने वक्तव्य में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हमने देखा है कि जब आसनसोल में वामफ्रंट या भाजपा सांसद आसनसोल से चुने गए थे तब आसनसोल की समस्याओं को संसद में पेश नहीं किया गया था उन्होंने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का हवाला देते हुए कहा कि हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है एक ऐसे सांसद की जरूरत है जो आसनसोल की समस्याओं को संसद में उठाए और उनका समाधान निकाल सके उन्होंने लोगों से अपील की शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कद्दावर नेता को सांसद के रूप में चुने ताकि आने वाले समय में आसनसोल की समस्याओं संसद में उठाया जाए और उसका निराकरण किया जाए वही मंत्री मलय घटक ने भी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की तीव्र निंदा की उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में बेचने की फिराक में है अगर रोकना है तो आसनसोल जैसे औद्योगिक क्षेत्र में टीएमसी जीत सुनिश्चित करनी होगी उन्होंने कहा भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर सकती हैं वह ममता बनर्जी उन्होंने जीएसटी नोटबंदी जैसे विषयों का हवाला दिया और कहा कि पुरे देश में नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी की जन विरोधी नीतियों का हमेशा ममता बनर्जी ने विरोध किया है और जीएसटी नोटबंदी जैसे फैसलों का जब ममता बनर्जी ने विरोध किया तो ममता बनर्जी को समर्थन करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा पहले व्यक्ति थे उन्होंने भाजपा कांग्रेस और वाम फ्रंट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तीनों पार्टियां राजनीतिक रूप से अस्तित्व हीन हो चुकी है उन्होंने सभी से 12 अप्रैल को एकजुट होकर शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की वही कल्याण बनर्जी ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली लड़ाई काफी कठिन होने वाली है कोई भी आत्म संतुष्टि का शिकार ना हो सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारियों का पालन अच्छे से करना होगा उन्होंने कहा कि वह भी मलय घटक की इस बात से सहमत हैं कि आने वाले चुनाव में टीएमसी दो लाख से ज्यादा सीटों से जीतेगी लेकिन इसके लिए बूथ स्तर तक के कर्मियों को एकजुट होकर काम करना होगा कल्याण बनर्जी ने साफ कहा की टीएमसी को ऐसे कर्मियों की जरूरत नहीं है जो से सोशल मीडिया में फोटो डालने के लिए राजनीति करते हैं उन्होंने कहा कि चुनाव में जो कर्मी जी तोड़ मेहनत करते हैं टीएमसी के ऐसे करने की जरूरत है और ऐसे ही कर्मियों की बदौलत टीएमसी को जीत हासिल होगी कल्याण बनर्जी ने महाभारत का हवाला देते हुए कहा कि जैसे द्रोणाचार्य की परीक्षा में अर्जुन को सिर्फ मछली की आंख दिख रही थी वैसे ही टीएमसी के कर्मियों को भी आने वाले 12 अप्रैल को सिर्फ लोकसभा का उपचुनाव पर नजर रखनी होगी उन्होंने महिला टीएमसी कर्मियों से भी एकजुट होकर टीएमसी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीव्र प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल ने उनको 18 सांसद दिए थे लेकिन मोदी ने बंगाल को क्या दिया उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने बंगाल को सिर्फ दो हाफ पैंट मंत्री दिए हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल की समस्याओं को संसद में बुलंद आवाज में पेश करने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक व्यक्ति की जरूरत है । आज करीब 500 भाजपा कर्मियों ने मलय घटक के हाथों टीएमसी का दामन थाम लिया। आखिर में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनको पता नहीं था कि टीएमसी उनको प्रत्याशी बनाने वाली है वह अपने घर में योगा कर रहे थे अचानक यशवंत सिन्हा का फोन आया कि ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में के नाम की घोषणा की है शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब ममता बनर्जी ने उनके नाम की घोषणा कर दी उन्होंने दोबारा नहीं सोचा कि उनके ममता बनर्जी का आदेश सर्वोपरि है उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को घमंडी करार दिया मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए मोदी सरकार के पास कोई शरीक नहीं है यह सरकार ईडी सीबीआई इनकम टैक्स विभाग के सहारे चल रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश भर में बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए भी आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी की जीत जरूरी है उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर देश की राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में देने की साजिश रचने का आरोप लगाया शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब वह भाजपा में थे तभी उन्होंने केंद्र की जनविरोधी नीतियों की मुखालफत की थी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं इसके लिए उनको यहां के लोगों का समर्थन चाहिए अपने चिर परिचित अंदाज में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने भाषण का समापन कवि दुष्यंत की एक कविता से किया और कहा कि चाहे किसी के भी दिल में हो आग जलनी चाहिए












