आसनसोल नगर निगम में हुई इस महीने की बोर्ड मीटिंग
1 min read
:आसनसोल नगर निगम में आज बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई इस मौके पर यहां चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक विभिन्न बोरो चेयरमैन एमएमआईसी तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे इसके अलावा नगर निगम के सभी अधिकारी भी मौजूद थे इस दौरान आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई और विभिन्न वार्डों में अभी भी कौन से कार्य रुके हुए हैं उन कार्यों को कैसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके इनको लेकर बातचीत हुई इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा के आज नगर निगम में बोर्ड मीटिंग के दौरान आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को और ज्यादा तेजी के साथ समाप्त करने के विषय पर चर्चा किए गए उन्होंने कहा कि जिन पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य अभी भी पूरे नहीं हुए हैं या कुछ कारणवश संपन्न होने में कोई अड़चन आ रही है उनको लेकर चर्चा हुई और कैसे उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए इसकी रूपरेखा तैयार की गई वहीं उन्होंने कहा कि मैरिज हॉल को लेकर भी एक फैसला लिया गया है हालांकि उन्होंने कहा कि जब तक उस फैसले को कार्यान्वित नहीं किया जाता वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं वहीं एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई खासकर के नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पार्क बनाने पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि शताब्दी पार्क के विपरीत या जुबली मोड जैसे कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर खाली जगह पर पार्क बनाया जाएगा ताकि नगर निगम क्षेत्र में सफाई हो सके और हरियाली से पर्यावरण भी अच्छा रहे












