shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्न्स प्लॉट इलाके के लोगों को जमीन खाली करने के रेलवे के नोटिस के खिलाफ भाजपा ने दिया रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर को ज्ञापन

1 min read

रानीगंज  :रानीगंज के बन्र्स प्लॉट इलाके में रहने वाले लोगों को जमीन खाली करने के लिए रेलवे द्वारा नोटिस जारी किया गया है इसे लेकर उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है इनका कहना है कि वह लंबे समय से इस क्षेत्र में रह रहे हैं अब अचानक अगर रेलवे उन्हें यहां से हटा देगी तो वह कहां जाएंगे इसे लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के रानीगंज शाखा की तरफ से भाजपा नेता शमशेर सिंह के नेतृत्व में रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर से मुलाकात की गई और उनसे इस विषय पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया इस बारे में भाजपा नेता शमशेर सिंह ने कहा की रानीगंज के बर्न्स प्लॉट को रेलवे द्वारा ले लिया गया है अब वह वहां पर कोई काम करने जा रहे हैं इसके लिए उन्होंने उस क्षेत्र में लंबे समय से रहने वाले लोगों को हटाने का नोटिस जारी किया है उन्होंने कहा कि जो लोग वहां पर लंबे समय से रहते आ रहे हैं अचानक अगर उनको हटने के लिए कहा जाए तो वह कहां जाएंगे। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शमशेर सिंह ने कहा कि आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर से मुलाकात की और कहा कि रेलवे द्वारा यहां के लोगों को हटाने के लिए जो नोटिस जारी किया गया है उससे यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उनके मन में आतंक बैठ गया है। उन्होंने कहा कि जिसकी जमीन है वह जमीन खाली करने का नोटिस दे सकते हैं लेकिन यहां पर जो लोग लंबे समय से रह रहे हैं उनके बारे में भी सोचना जरूरी है इसलिए उन्होंने कहा कि जो लोग यहां पर रह रहे हैं उनके लिए वैकल्पिक इंतजाम करने की आवश्यकता है खासकर जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग हैं उनके लिए विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है उन्होंने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र के लोगों के साथ है और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा वहीं इस बारे में भाजपा नेता बादशाह चटर्जी ने कहा की हर संस्थान में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो खुराफात करते हैं रेलवे में भी ऐसे कुछ लोग हैं उन्होंने कहा कि उन्हीं लोगों द्वारा यह काम किया गया होगा बादशाह चटर्जी ने कहा कि हर बार देखा गया है कि बंगाल में चुनाव से पहले इस तरह का माहौल बनाया जाता है ताकि भाजपा को नुकसान पहुंचे लेकिन भाजपा इस बार ऐसा नहीं होने देगी और यह जांच करवाया जाएगा कि आखिर उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रेलवे की तरफ से यह नोटिस जारी करने के पीछे रेलवे के किन लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि आज रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर से उनकी मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने साफ कहा कि रेलवे द्वारा जो नोटिस जारी किया गया है उस पर अभी कार्रवाई नहीं की जाए और अगर ऐसा किया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी जब उनसे पूछा गया की रेलवे स्टेशन मैनेजर ने उन्हें क्या कहा तो बादशाह चटर्जी ने कहा कि रेलवे स्टेशन मैनेजर ने बताया कि उनके पास भी इस नोटिस से संबंधित कोई जानकारी नहीं है वहीं जब हमने रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें रेलवे द्वारा बर्नृस प्लॉट के लोगों को जारी नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा जो ज्ञापन दिया गया उसके बारे में वह अपने उच्च अधिकारियों को बता देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page