86 नंबर वार्ड टीएमसी कार्यालय में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 86 नंबर वार्ड के पार्षद और एमएमआईसी मानस दास के नेतृत्व में आज आसनसोल के महिशीला इलाके में 86 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां पर सामाजिक संस्था टच द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई इसके अलावा स्किन और नेत्र की भी जांच की गई इस मौके पर यहां एमएमआईसी मानस दास विशेष रूप से उपस्थित थे उनकी मौजूदगी में यहां पर इस पूरे हेल्थ कैंप का संचालन किया गया हेल्थ कैंप के बारे में जानकारी देते हुए टच आसनसोल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी सप्तम पांजा ने बताया कि आज मानस दास के सहयोग से यहां पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई इसके अलावा स्किन और नेत्र की भी जांच की गई उन्होंने इसके लिए मानस दास को धन्यवाद दिया जिन्होंने पार्टी कार्यालय में शिविर लगाने के लिए इंतजाम कर दिया उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से इसी तरह से लगातार समाज सेवा मूलक कार्य किए जाते रहते हैं












