कांग्रेस में किया संवाददाता सम्मेलन आसनसोल उत्सव को बताया टीएमसी का उत्सव
1 min read
:आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया कांग्रेस नेता शाह आलम और प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि कल आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया कि अब से सुगम मैरिज हॉल का संचालन सीधे तौर पर आसनसोल नगर निगम करेगा और सिर्फ ₹5000 के बदले कोई भी उस मैरिज हॉल का अपने पारिवारिक या अन्य किसी अनुष्ठान के लिए इस्तेमाल कर सकता है शाह आलम और प्रसनजीत पुईतुंडी ने इसका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस की तरफ से भी पिछले लंबे समय से इस मुद्दे पर आंदोलन किया जा रहा था उन्होंने लोगों की आवाज को आसनसोल नगर निगम तक ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक भी पहुंचाया था जिसका जवाब भी वहां से आया है और अब जब की नगर निगम द्वारा यह फैसला दिया गया है यह स्वागत योग्य है लेकिन प्रसनजीत पुईतुंडी ने यह सवाल भी खड़ा किया के आखिर अब तक जो अनियमितताएं मैरिज हॉल के संचालन में देखे गई थी उनके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और जो पैसा ज्यादा लिया गया था वह पैसा किसकी जेब में गया उसका हिसाब कौन देगा प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि नगर निगम द्वारा जो मैरिज हॉल बनाए गए हैं वह जनता के पैसे से बनाए गए हैं ऐसे में उन मैरिज हॉल से कमाए हुए एक-एक पैसे का हिसाब जनता को देना होगा इसके साथ ही उन्होंने आज से शुरू होने वाले आसनसोल उत्सव पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि यह आसनसोल उत्सव अब आसनसोल के लोगों का उत्सव नहीं बल्कि टीएमसी पार्टी का उत्सव बनकर रह गया है उन्होंने कहा कि चंद लोग उसमें सम्मिलित होते हैं और करोड़ों रुपए इसमें लगाए जाते हैं लेकिन इसका हिसाब नहीं मिलता उन्होंने कहा कि पिछले साल भी आसनसोल उत्सव को लेकर उन्होंने पश्चिम बर्दवान के जिला शासक को पत्र लिखकर हिसाब देने के लिए कहा था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया और एक बार फिर से आसनसोल उत्सव होने जा रहा है वहीं उन्होंने आज आसनसोल उत्सव में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने की बात पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसा सांसद मिला है जो सिर्फ त्योहारों में या किसी विशेष उपलक्ष पर आसनसोल आते हैं और अन्य दिनों में वह आसनसोल की जनता के साथ दिखते नहीं है उन्होंने कहा कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल नहीं आकर अंडाल एयरपोर्ट पर उतरे और एक एंबुलेंस की चाबी का हस्तांतर करके फिर वापस प्लेन पकड़कर चले गए इसके बाद हमने देखा उन्होंने बिहार में एनडीए की जीत पर नीतीश कुमार को बधाई दी यह बड़े अफसोस की बात है कि हमें एक ऐसा सांसद मिला है जो आसनसोल में कभी-कभार ही आते हैं। वही आसनसोल में जाम की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जाम हटाने के लिए अगर सिर्फ गरीब ऑटो टोटो वालों पर गाज गिराई जाती है तो कांग्रेस इसका भी विरोध करेगा क्योंकि भगत सिंह मोड़ से लेकर जुबली मोड तक बड़े-बड़े डंपर चलते हैं उनके लिए भी लोगों को बहुत तकलीफ होती है आज 8 महीने से भी ज्यादा हो गया लेकिन उन रास्तों की मरम्मत नहीं हुई लेकिन कुछ लोगों की जेबों को भरने के लिए डंपरों के आवागमन पर अभी भी रोक नहीं लगी है और ना ही वोल्वो बस स्टैंड को हटाया गया है इन सब चीजों से भी जाम लगता है लेकिन अगर जाम हटाने के लिए सिर्फ गरीब लोगों को बलि का बकरा बनाया गया तो कांग्रेस उसका भी विरोध करेगा।
वहीं शाह आलम ने भी कहा कि नगर निगम द्वारा भले ही अब सुगम मैरिज हॉल के संचालन की जिम्मेदारी ले ली गई है लेकिन इससे पहले वहां पर जो भी अनियमितताएं हुई हैं उनके पीछे जिनके हाथ है उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी कांग्रेस इस पर नजर रखे हुए हैं अगर अनियमितताओं को करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के पैसे की बंदरबांट नहीं होने देगा। दूसरी तरफ उन्होंने भी आसनसोल उत्सव को टीएमसी का उत्सव बताया और कहां के कुछ महीने पहले कांग्रेस की तरफ से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग करते हुए आसनसोल उत्सव जहां पर हो रहा है उसके निकट आंदोलन किया गया था तब उस स्थान पर स्थित एक निजी अस्पताल से कांग्रेस के खिलाफ यह कहकर शिकायत करवाई गई थी कि कांग्रेस माइक बजाकर आंदोलन कर रहा है अब जबकि इस स्थान पर और इस निजी अस्पताल के पास आसनसोल उत्सव हो रहा है जहां पर कई दिनों तक माइक बजाए जाएंगे गाने गाए जाएंगे अब क्यों नहीं उस अस्पताल की तरफ से शिकायत दर्ज कराई जा रही है वहां पर दो नीजी बड़े-बड़े हॉस्पिटल हैं क्या अब वहां पर मरीजों को माइक बजाने से तकलीफ नहीं होगी वहीं उन्होंने भी शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि हमें एक ऐसा सांसद मिला है जो दुर्गा पूजा ईद आदि त्योहारों पर ही आते हैं अन्य समय पर वह दिखाई नहीं देते












