आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ की कार्रवाई
1 min read
:शराब पीकर गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में कल रात आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से एक अभियान चलाया गया आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में रात 8:00 बजे से रात 1:00 बजे तक गाड़ियों की चेकिंग की गई और वाहन चालकों को मशीन के सहारे टेस्ट किया गया और यह देखने का प्रयास किया किया कि कितने चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं इस बारे में आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल ने कहा कि यह अभियान शराब पीकर गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए लगातार चलाया जाता रहेगा कल के अभियान के दौरान एक बड़ी गाड़ी के वाहन चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया












