एडीपीसी क्षेत्र में शुरू हुई यात्री साथी एम्बुलेंस सेवा
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से पहले ही लोगों की सुविधा के लिए यात्री साथी ऐप की शुरुआत की गई थी। उसके जरिए लोग कहीं भी कभी भी अपने लिए ऑटो टोटो या टैक्सी बुक कर सकते थे। अब इस सेवा को और आगे बढ़ाते हुए एडीपीसी द्वारा यात्री साथी एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। एडीपीसी के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यात्री साथी ऐप के जरिए अब लोग घर से हस्पताल या हॉस्पिटल से घर जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कर सकते है। उन्होंने बताया कि पूरे पश्चिम बंगाल में एडीपीसी इलाके में ही यह सेवा सबसे पहले उपलब्ध की जा रही है। इस सेवा से जुड़े लोगों ने बताया कि यह सेवा बेहद सुरक्षित है और इसकी कीमत भी दूसरे एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने वालों के मुकाबले कम है ।












