चार श्रम कोड के खिलाफ जैक करेगा 26 को काला दिवस पालन
1 min read
:आज कोलियरी मजदूरों के संगठन ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड 21 नवंबर से लागू किए जाने का तीव्र विरोध किया गया इसके बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कोलियरी मजदूर सभा एटक के जनरल सेक्रेटरी गुरदास चक्रवर्ती ने कहा कि 21 नवंबर से केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लागू कर दिए गए हैं जो श्रमिक विरोधी हैं और यह पूंजीपति श्रेणि के स्वार्थ की रक्षा के लिए बनाए गए हैं ट्रेड यूनियन द्वारा इसका विरोध किया गया था लेकिन केंद्र सरकार ने मजदूरों की बात को अनसुना करके इसे 21 नवंबर से लागू कर दिया इसके खिलाफ 26 नवंबर को संगठन द्वारा काला दिवस मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सभी खदानों में काला दिवस मनाया जाएगा नारेबाजी की जाएगी पिट मीटिंग होगी और इस तरह से केंद्र सरकार के इस एकतरफा फैसले का विरोध किया जाएगा उन्होंने कहा कि संगठन चाहता है कि केंद्र सरकार चार श्रम कोड को वापस ले ले अगर वैसा नहीं करते तो आने वाले समय में और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा












