मेयर विधान उपाध्याय ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन
1 min readआसनसोल
:राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से आज एक मोबाइल चिकित्सा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया मेयर विधान उपाध्याय द्वारा फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद यूनुस के अलावा उपस्थित थे इस मौके पर मेयर ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचते रहते हैं हमारे समाज में ऐसे कई लोग हैं जो समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं कर पाते ऐसे लोगों तक पहुंचने के लिए मोबाइल चिकित्सा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में इस तरह के पांच मोबाइल चिकित्सा सेवा केंद्र खोले गए हैं और जहां से 39 तरह की दवाइयां दी जाएगी वहीं जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद युनूस ने कहा कि इस मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर रहेंगे चिकित्सा कर्मी रहेगे ईसीजी ब्लड टेस्ट करने की व्यवस्था रहेगी तुरंत रिपोर्ट भी दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह एक अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट है जिसका उद्देश्य उन जगहों पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है जहां पर आसानी से लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं होती उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में पांच ऐसे मोबाइल मेडिकल यूनिट दिए गए हैं












