तमाम प्रतिकूलताओं के बावजूद तमाम बीएलओ एस आई आर का काम कर रहे हैं पूरी शिद्दत के साथ
1 min read
:4 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के सभी बीएलओ को हिदायत दी गई है कि उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाताओं से भरवा कर वापस लेकर चुनाव आयोग के पास जमा करवा देना होगा लेकिन इस बारे में जब हमने कुल्टी क्षेत्र के 226 नंबर बूथ के बीएलओ अरुण कुमार मंडल से बात की उन्होंने बताया कि उनके इलाके में 1457 मतदाता हैं उनके लिए एक महीने के अंदर इन सभी मतदाताओं को फॉर्म देकर उनसे भरवा कर फार्म वापस लेकर डाटा एंट्री करके ऑफिस में जमा करवाना मुश्किल है उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को पहले ही बताया था और एक असिस्टेंट बीएलओ की मांग की थी लेकिन तीन दिन पहले एक व्यक्ति उन्हें दिया गया लेकिन उनकी भी 57 वर्ष उम्र है और वह भी शारीरिक रूप से घर-घर जाकर इस काम को करने में असमर्थ हैं उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह 4 दिसंबर तक सभी 1457 लोगों से फॉर्म वापस लेकर जमा करवा पाएंगे कि नहीं हालांकि इस बारे में जहां हमने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने अरुण कुमार मंडल की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम में कोई लापरवाही नहीं बरत रहे हैं और लोगों के घर-घर जाकर ही फॉर्म प्रदान करके उनसे ले रहे हैं












