shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कृष्णा प्रसाद ने की बड़ी घोषणा

1 min read

 

आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने एक बहुत बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि आगामी 29 तारीख से वह फिर से राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं 29 तारीख को शिल्पांचल के हजारों लोगों को साथ लेकर आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में एक जॉइनिंग का कार्यक्रम होगा जिसमें यह सभी भाजपा में शामिल होंगे उस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित प्रदेश और जिले के कई बड़े भाजपा नेता शामिल होंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा से भाजपा के साथ थे उन्होंने कभी बीजेपी छोड़ा नहीं था कुछ परिस्थिति वश वह पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो सके थे लेकिन अब 29 तारीख से वह फिर से भाजपा के लिए राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं और अब वह राजनीति छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो विकास के कार्य हो रहे हैं बंगाल और यह जिला उससे अछूता है इसलिए वह बंगाल तक विकास कार्यों को लाने के लिए भाजपा के लिए फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने आगामी 2026 के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की उन्होंने कहा कि अगले साल 18 नवंबर से 24 नवंबर तक सात दिवसीय भागवत पाठ का आयोजन होने जा रहा है जिसमें धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम देवकीनाथ ठाकुर प्रदीप मिश्रा अपने कथा वाचन से यहां के भक्तों को समृद्ध करेंगे इसके उपरांत 25 तारीख को एक विशाल सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक साथ 501 जोड़ों का विवाह किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिन जोड़ों का विवाह होगा उनमें सभी धर्म और जातियों के जोड़े सम्मिलित होंगे क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जिन 501 जोड़ों का विवाह होगा उनके पंजीकरण की प्रक्रिया अगले साल 12 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक चलेगी उसके बाद फरवरी या मार्च में अगर बंगाल विधानसभा चुनाव के घोषणा हो जाती है तो कुछ महीनो के लिए उनका एक कार्यक्रम स्थगित रहेगा उसके बाद जून महीने से फिर से पंजीकरण का कार्यक्रम शुरू होगा और 25 नवंबर को 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि वह राजनीति में सक्रिय हो और बंगाल और खासकर क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक योगदान दे सकें वहीं जब उनसे पूछा गया कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में फिर से सक्रिय होने को क्या उनके चुनाव में लड़ने से जोड़कर देखा जाए तो उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला भाजपा संगठन और भाजपा पार्टी करेगी इसमें किसी व्यक्ति की इच्छा मायने नहीं रखती!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page