वी शिवदासन दासु ने जिले के टीएमसी नेतृत्व को दिया संदेश कहा भाजपा नेताओं के बयानों का दें कड़ा जवाब
1 min read
:पिछले कुछ दिनों से इस जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी नेत्री ममता बनर्जी और नेता अभिषेक बनर्जी पर जुबानी हमले तेज किए गए हैं। आज टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आते हुए इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह देख रहे हैं कि इस जिले के बीजेपी जन प्रतिनिधि और कुछ नेता ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टी है इसलिए यह स्वाभाविक है कि वह टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व पर हमले करेंगे लेकिन उन्हें इस बात पर हैरानी है कि इस जिले के टीएमसी जनप्रतिनिधि और नेता खामोश क्यों है उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लाइव नहीं आए थे और इस बात का इंतजार कर रहे थे कि इस जिले के अन्य टीएमसी नेतृत्व हुआ इसका जवाब दें लेकिन जब उन्होंने देखा कि किसी ने भी यह जहमत नहीं उठाई तो आज वह खुद इसका जवाब देने के लिए आए हैं उन्होंने टीएमसी के जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को कहां की उन्हें भाजपा से डरने की आवश्यकता नहीं है भले ही भाजपा के पास केंद्रीय जांच एजेंसियां हो लेकिन जब टीएमसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी जिस जगह पर पहुंची है वह पश्चिम बंगाल के जनता के आशीर्वाद से पहुंची है ना कि भाजपा के रहमों करम पर इसलिए उन्हें भाजपा से डरने की कोई जरूरत नहीं है और भाजपा का कोई भी नेता जब भी ममता बैनर्जी अभिषेक बनर्जी या टीएमसी के खिलाफ बयान दे तो उसका उससे भी ज्यादा तेज अंदाज में जवाब देने की जरूरत है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तीन बार के मुख्यमंत्री हैं और 2026 में भी जनता के आशीर्वाद से चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ऐसे में टीएमसी के जिला नेतृत्व या किसी भी कार्यकर्ता को भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है और वह भाजपा नेताओं के हर बयान का मुंह तोड़ जवाब दें। उन्होंने टीएमसी के अपने साथियों को संदेश दिया कि उन्हें यह याद रखना चाहिए कि टीएमसी का कोई भी नेता हो वह आज जिस जगह पर भी है वह ममता बनर्जी की वजह से है












