shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

1 min read

 :आसनसोल के भांगा पांचिल इलाके में स्थित आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल की तरफ से आज आसनसोल के शिमुल तला इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर तथा हीमोग्लोबिन की जांच की गई। तकरीबन 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस बारे मे अस्पताल की डायरेक्टर डॉक्टर नीतू सिंह ने कहा कि आज आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल की तरफ से एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य यह है कि जो अपने कामकाज में व्यस्त रहने की वजह से अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाते उन तक पहुंचना है इसीलिए आज रविवार का दिन रखा गया है ताकि वह इस शिविर में आए और यहां पर जो निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है उसका फायदा उठाएं उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और इसके लिए आज जो भी लोग यहां पर जांच के लिए पर्ची बनवाएंगे उनको अविष्कर हॉस्पिटल में चिकित्सा में डिस्काउंट दिया जाएगा वहीं डायबिटीज को लेकर जागरूकता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहा है ताकि लोग डायबिटीज को लेकर गंभीर हो और इसकी रोकथाम के लिए अपने दिनचर्या और खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं इसको लेकर भी लोगों को सलाह दी जा रही है।

वहीं अस्पताल के जीएम ऑपरेशंस डॉ विपिन मंडल ने कहा कि आज यहां पर एक जनरल हेल्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया है इसमें लोगों के ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर के अलावा हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि अविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल आसनसोल दक्षिण विधानसभा इलाके में एकमात्र बड़ा नर्सिंग होम है उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अगर कहीं पर भी किसी को कोई आपातकालीन चिकित्सा सेवा की जरूरत पड़े तो आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल उन तक वह सेवा पहुंचा सकें हॉस्पिटल में कई विभाग हैं जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का इलाज किया जाएगा। वही
आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल के मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि आज उनके हॉस्पिटल की तरफ से यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। इसका मकसद लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है ताकि वह किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से पहले ही सतर्क हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खासकर युवा महिलाओं को एनीमिया के खतरे के बारे में जागरूक करना भी है। वहीं आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि उनके हॉस्पिटल में इलाज की अत्याधुनिक सेवा उपलब्ध है। विशेषज्ञ 6 ओपीडी 24 घंटे के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर 2 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटीएस एन आई सी यू आई सी यू जनरल वार्ड्स डीलक्स तथा प्रीमियम केबिन्स 24 घंटे चलने वाली फार्मेसी स्किन एंड हेयर क्लीनिक की सुविधा भी है। वहीं हर महीने के दूसरे रविवार को महिलाओं के लिए फ्री ओपीडी की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उन्होंने डायबिटीज को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और कहा कि डायबिटीज एक बेहद खतरनाक बीमारी है जो सभी बीमारियों को जन्म देती है इसलिए उन्होंने लोगों से समय-समय पर डायबिटीज का चेकअप करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page