रेल पार में आर्थिक भ्रष्टाचार मामले पर पीड़ितों के पैसे वापसी पर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नॉर्थ थाने को दिया ज्ञापन
1 min read
:भाजपा नेता और आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आज भाजपा की तरफ से आसनसोल उत्तर थाना को एक ज्ञापन सोपा गया इस बारे में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि हाल ही में रेल पार इलाके में आर्थिक भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया था जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया था उसे उत्तर थाना द्वारा रिमांड पर लिया गया था अभी वह एक दूसरे थाना के रिमांड पर है लेकिन उसे सिर्फ एक थाना से दूसरे थाना घुमाया जा रहा है अभी तक लोगो के पैसे की वसूली नहीं हुई है उन्होंने पुलिस से मांग की के तुरंत लोगों के पैसों की वसूली की जाए इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल रेलवे स्टेशन से रेल पार जाने के ब्रिज की जर्जर हालत पर भी अपनी चिंता जताते हुए उसके मरम्मत की मांग की उन्होंने कहा कि आसनसोल के रेल पार इलाके में ड्रग्स माफियाओं द्वारा युवाओं को ड्रग्स का शिकार बनाया जा रहा है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का समय दिया और कहा कि अगर उनकी मांगो पर 72 घंटे के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद भाजपा द्वारा उत्तर थाने के सामने लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा












