आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के 75 साल पूरे होने पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत
1 min read
:आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आज कॉलेज में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा आज राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा काजी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर गर्ल्स कॉलेज की टीचर इंचार्ज डॉक्टर मोनिका साहा आसनसोल के एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास और ईएसआई अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ अतनु भद्र सहित और भी विशिष्ट लोग उपस्थित थे यहां पर मलय घटक द्वारा डाक्टर अंजली राय की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस बारे में डॉक्टर मोनिका साहा ने कहा कि आज उनके कॉलेज के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है कि आज इस कॉलेज के 75 साल पूरे हो गए उन्होंने कहा कि कॉलेज में दो दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की आज शुरुआत हुई उन्होंने कहा कि गर्ल्स कॉलेज का एकमात्र उद्देश्य महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है और पिछले 75 सालों से यह काम कॉलेज द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कॉलेज में 3000 छात्राएं हैं 20 सब्जेक्ट में ऑनर्स पढ़ाया जाता है उन्होंने कालेज के वर्तमान स्वरूप के लिए कॉलेज के सभी पूर्व शिक्षकों प्रबंधन से जुड़े लोगों और वर्तमान शिक्षकों की अहम भूमिका है उन्होंने मंत्री मलय घटक को भी धन्यवाद दिया जो कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष होने के नाते कॉलेज के विकास में हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वही मंत्री मलय घटक ने कहा कि इस जिले में जितने भी कॉलेज है उनमें आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की अपनी एक अलग पहचान है यहां पर हमेशा विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता संपन्न शिक्षा देने का प्रयास किया जाता रहा है यहां से पास हुई कई छात्राएं आज अपने जीवन में काफी सफलता हासिल कर चुके हैं और भविष्य में भी करती रहेगी उन्होंने कहा गर्ल्स कॉलेज की शुरुआत मणिमला स्कूल में एक भवन से हुई थी इसके बाद मणिमला गर्ल्स कॉलेज नाम से कॉलेज की स्थापना हुई और इसके उपरांत आसनसोल गर्ल्स कॉलेज नाम से इसे बनाया गया उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंजली राय जो इस कॉलेज की टीचर इंचार्ज थी उन्होंने इस कॉलेज के विकास में काफी योगदान दिया और आज उनकी मूर्ति यहां स्थापित की गई उन्होंने बताया कि आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है ताकि वह अपने जीवन में सफलता हासिल करें और पिछले 75 वर्षों से यही कार्य होता रहा है












