7 दिसंबर को कोलकाता में भव्य गीता पाठ कार्यक्रम को लेकर आज रानीगंज में वीहिप की प्रस्तुति सभा
1 min read
:आज रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके में बिजली दफ्तर के सामने और श्याम मंदिर के निकट विश्व हिंदू परिषद और रानीगंज प्रखंड की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया और 7 दिसंबर को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाले 5 लाख कंठों से गीता पाठ कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आपको बता दें कि
सनातन संस्कृति संसद द्वारा 7 दिसंबर को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में 5 लाख व्यक्तियों द्वारा गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया की आज इसे लेकर रानीगंज के दो स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि इन प्रस्तुति सभाओं में आज तारापीठ से श्याम सुंदर महाराज आनंद गिरि महाराज विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आसनसोल जिला के सह संपादक तेज प्रताप सिंह विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज प्रखंड सचिव विश्वजीत गोराई बिहू मंडल रितेश दत्त राहुल सिंह रोहन सिंह अखंड प्रताप सिंह प्रमोद रब्बानी आदि उपस्थित थे।












