सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आसनसोल में निकली एकता यात्रा
1 min read
:आसनसोल के गिरजा मोड़ से बीबी कॉलेज मोड तक आज एक एकता यात्रा निकाली गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार की तरफ से पूरे देश में इस एकता यात्रा का आयोजन किया गया है एकता यात्रा में शामिल होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पूरे देश में एकता यात्रा आयोजित की गई है उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था उस लौह पुरुष की याद में भारत सरकार द्वारा एकता यात्रा का आयोजन किया गया है वहीं युवा भाजपा नेता केशव पोद्दार भी इस यात्रा में शामिल हुए उन्होंने भी भारत के निर्माण में और भारत की अखंडता की रक्षा में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया












