स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 55 नंबर वार्ड अंतर्गत कुमारपुर इलाके में एक कम्युनिटी हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारत की पहली तथा एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की109वीं जयंती के अवसर पर किया गया था इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम ने बताया कि इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता ताहिर खान द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर आने वाले लोगों को खिचड़ी भी खिलाई गई शाह आलम ने बताया कि भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी ने क्या भूमिका निभाई है यह सब जानते हैं इंदिरा गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी उनके योगदान को याद करते हुए आज कांग्रेस की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर के लिए जो पोस्टर लगाए गए थे उन्हें दूसरी पार्टियों द्वारा फाड़ा गया था उन्होंने इसे बेहद घटिया स्तर की राजनीति करार दिया












