नियमित समय पर वेतन की मांग पर पीएचई ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन
1 min read
:हर महीने नियमित समय पर वेतन देने की मांग करते हुए आज पीएचई के ठेका कर्मचारियों ने जुबली इलाके में स्थित पीएचई कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि इन्हें 2 से 3 महीने बाद एक महीने का वेतन मिलता है जिससे इनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि उन्हें हर महीने का वेतन 1 से 5 तारीख के बीच मिल जाना चाहिए इनका कहना था कि वह जी तोड़ मेहनत करते हैं तब कहीं जाकर पी एच ई का कामकाज सुचारू ढंग से होता है लेकिन उन्हें उनके मेहनत का पैसा सही समय पर नहीं मिलता जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने साफ कहा कि जब तक अधिकारी उनकी मांग नहीं मानते उनका आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने ठेकेदारों से बात की तो ठेकेदारों ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अभी तक इन कर्मचारियों का वेतन पीएचई कार्यालय से आया नहीं है












