माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला शासक की अध्यक्षता में बैठक
1 min read
:अगले साल होने वाले माध्यमिक परीक्षा को लेकर आज जिला शासक कार्यालय में जिला शासक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा शिक्षा दफ्तर के भी तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला शासक एस पोन्नबलम ने बताया कि अगले साल 2 फरवरी से माध्यमिक की परीक्षा शुरू होगी जो की 12 फरवरी तक चलेगी उन्होंने कहा कि जींद केदो में माध्यमिक परीक्षा के केंद्र बनाए जाएंगे वहां पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं इसके अलावा अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा












