समाज सेवी कृष्णा प्रसाद निश्चिंता गांव में कीर्तन अनुष्ठान में हुए सम्मिलित
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद आज आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत निश्चिंता उपर तांती पाड़ा इलाके में राधा गोविंद मंदिर में पहुंचे यहां तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है आज भी यहां पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कृष्णा प्रसाद ने सभी कृष्ण भक्तों के साथ मिलकर कीर्तन किया और भजन में सम्मिलित हुए यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों का समागम हुआ था जिन्होंने कृष्ण भक्ति में लीन भजनों का आनंद उठाया कृष्णा प्रसाद भी भक्तों के साथ श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। इसके उपरांत उन्होंने सभी के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज यहां राधा गोविंद मंदिर में आकर उन्हें अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई जिस तरह से यहां के लोगों द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है उसमें सम्मिलित होना वह अपने आप के लिए गर्व का विषय महसूस कर रहे हैं और श्री कृष्ण की उन पर अपार अनुकंपा है कि उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि इस मंदिर कमेटी के सदस्य कल ही उनसे मिलने गए थे और उन्होंने जिस तरह से यहां पर हो रहे कार्यक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी दी वह अपने आप को इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनने से रोक नहीं पाए और आज वह यहां पर आए और उन्हें एक अलौकिक अनुभूति हुई इसके लिए उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया उन्होंने वादा किया कि इस मंदिर के नवीनीकरण में उनकी तरफ से हर संभव सहयोग किया जाएगा












