13 दिसंबर को आसनसोल अदालत में लोक अदालत का होगा आयोजन
1 min read
: हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल अदालत परिसर में आगामी 13 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा आज इसे लेकर एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए जानकारी प्रदान की गई लोक अदालत के आयोजन से जुड़ी एक अधिकारी ने बताया कि हर साल लोक अदालत लगाया जाता है इस साल भी 13 दिसंबर को आसनसोल और दुर्गापुर में लोक अदालत लगाया जाएगा यहां पर जो मामले अदालत में लंबित है या अभी तक मामले अदालत में पहुंचे नहीं है वैसे मामलों की सुनवाई होगी उन्होंने कहा कि इस सुनवाई को करने के लिए किसी वकील की जरूरत नहीं होगी लोग खुद ही अपनी पैरवी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों में तलाक के मामलों के अलावा शादी के जो भी दूसरे मामले हैं उनकी सुनवाई होती है वही चेक बाउंस मोटर व्हीकल एक्ट तथा जमीन संबंधी मामलों की भी सुनवाई होती है उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों की खासियत यह है कि यहां पर कोई वकील नहीं लगता और पारंपरिक अदालत में जितना खर्च होता है उससे कहीं कम खर्चे में यहां पर मामले का निपटारा हो जाता है जैसे अगर किसी को ट्रैफिक विभाग द्वारा फाइन किया गया है तो उससे बस फाइन की रकम ही ली जाएगी अन्य कोई खर्चा उस व्यक्ति को नहीं करना पड़ेगा उन्होंने बताया कि पिछले साल ऐसे एक लोक अदालत में 9000 से ज्यादा मामलों का निपटारा हुआ था और 14 करोड़ 50 लाख रुपए के राजस्व की अदायगी हुई थी












