आसनसोल नगर निगम में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम में आज एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां आसनसोल नगर निगम के सभी कर्मचारियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई इस मौके पर यहां ईसीजी ब्लड टेस्ट के साथ-साथ आंखों की भी जांच की गई यहां पर विशेषज्ञों द्वारा आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जांच की गई इस मौके पर नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा नगर निगम की तरफ से समय-समय पर उनके कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं आज स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां पर आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई उन्होंने कहा कि आज की आयोजक संस्था से वह बात करेंगे और इस तरह के जांच शिवरों का नियमित अंतराल पर आयोजन का इंतजाम किया जाएगा












