रानीगंज के शुभ दर्शनी हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
1 min readरानीगंज
:रानीगंज का शुभदर्शनी हॉस्पिटल एक बार फिर अभी विवादों के घेरे में है इस बार जमुरिया क्षेत्र के बेनाली इलाके की एक 20 वर्षीय लड़की की मौत की वजह से लड़की के परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा आपको बता दें कि रविवार को जमुरिया के ख्वाजा नगर की रहने वाली शेख मोहिद की बेटी सोनारा खातून को उल्टी दस्त और शरीर में दर्द के लक्षणों की वजह से शाम 6:00 बजे के बाद रानीगंज के शुभ दर्शनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉ अभिजीत घोष की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया था लेकिन मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनकी मरीज को भर्ती होने के समय से लेकर मरीज के दम तोड़ने के बाद भी लगभग 11:00 तक भी डॉक्टर का कोई अता पता नहीं था उनका कहना है कि यह दिखाता है कि अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर कितनी लापरवाही बरती गई इसके खिलाफ उन्होंने आज अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह इसे लेकर प्रशासन में शिकायत दर्ज कराएंगे हालांकि इस बारे में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई












