बर्नपुर के नरसिंह बांध इलाके में एक घर में लगी आग इलाके में सनसनी
1 min read
:बर्नपुर के नरसिंह बांध मलिक पाड़ा में मनजीत सिंह के घर में आज दोपहर अचानक आग लग गए जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई और तुरंत घटना की खबर हीरापुर थाना और दमकल विभाग को दी गई। दमकल और थाने के अधिकारी मौके पर पहुंच गए स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ घटना के बारे में स्थानीय पार्षद गुरमीत सिंह ने बताया कि आज इस मोहल्ले में मनजीत सिंह नामक के व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई जैसे ही उनको खबर मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गए उन्होंने बताया कि स्थानीय युवकों ने आग पर काबू पाने में काफी अच्छी भूमिका निभाई और पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई आग पर काबू पा लिया गया उन्होंने कहा कि आग की वजह से कुछ नुकसान तो जरूर हुआ है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ कोई घटना के बारे में स्थानीय युवक ओमप्रसाद ने बताया कि आज सुबह कुछ बच्चे इस क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे थे अचानक उन्होंने एक घर से धुआं निकलते देखा उन्होंने अपने मोहल्ले के लोगों को बताया तो देखा गया कि एक घर से धुआं निकल रहा है और धुआं निकलने की जगह नहीं होने की वजह से घर में आग फैलने की आशंका बन गई थी इसलिए कुछ युवक दीवार चढ़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर घुसे और कुछ युवकों ने नीचे के दरवाजे को किसी तरह से खोलकर अंदर प्रवेश किया और घर में पानी नहीं था इस वजह से दूसरे घर से किसी तरह पानी लाकर आग पर काबू पाया गया उन्हें कहा कि घर में एक ईस्त्री रखी हुई थी और उसी में से धुंआ निकल रहा था लेकिन आग पर काबू पा लिया गया वहीं आसनसोल फायर ब्रिगेड के सब ऑफिसर तापस घोष ने बताया कि आज दोपहर 1:00 बजे के आसपास आग लगने की खबर उनके दफ्तर को मिली वह तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और उन्होंने देखा कि स्थानीय युवाओं की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है अभी दमकल की टीम ने भी आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया












