अधिवक्ता स्वर्गीय मुनिर बेग की याद में हुआ कैरम प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
:आसनसोल अदालत के प्रख्यात अधिवक्ता मुनीर बेग की याद में आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे आश्रम मोड़ के पास 43 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी ऑफिस की तरफ से एक कैरम कंपटीशन का आयोजन किया गया इस बारे में वरिष्ठ टीएमसी नेता रबिउल इस्लाम ने बताया के 8 महीने पहले आसनसोल अदालत के वरिष्ठ वकील मुनीर बेग का निधन हो गया था उनकी याद में आज इस कैरम कंपटीशन का आयोजन किया गया है जिसमें आसनसोल ही नहीं बल्कि राज्य स्तर के तमाम बड़े कैरम खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वर्गीय मुनीर बेग के बेटे मिर्जा कैसर बेग ने किया उन्होंने बताया कि मिर्जा कैसर बेग पहले सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे अब वह अदालत में वकालत कर रहे हैं उन्होंने आज इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जिस तरह से मुनीर बेग हमेशा लोगों के साथ खड़े रहने की बात किया करते थे और खासकर युवाओं को सामाजिक कार्यों में जुड़े रहने की हिदायत देते थे उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए आज इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है वही मिर्जा कैसर बेग ने कहा कि यह उनके लिए बहुत अंदर का विषय है कि आज 43 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी कार्यालय की तरफ से उनके स्वर्गीय पिता की याद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और उन्हें इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करने का मौका मिला उन्होंने कहा कि वह इसके लिए इस प्रतियोगिता के आयोजन कमेटी से जुड़े सभी के शुक्रगुजार हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि जो प्यार और इज्जत यहां के लोगों ने उनके स्वर्गीय पिता को दी थी वही प्यार अब उन्हें भी मिलेगा












