एस आई आर को लेकर आज जिला शासक दफ्तर में सर्वदलीय बैठक
1 min read
: पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम की अध्यक्षता में आज नए जिला शासक कार्यालय में एस आई आर की प्रक्रिया को लेकर एक सर्वदलीय बैठक हुई इस बैठक में सभी स्वीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे बैठक के दौरान इन पार्टियों के प्रतिनिधियों ने जिला शासक के सामने इस प्रक्रिया को लेकर कुछ सवाल रखें और आम जनता की कुछ परेशानियों की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया इस बारे में कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से जिला शासक का ध्यान मुलत तीन चीजों की तरफ आकर्षित किया गया इनमें सबसे पहले यह कि अगर 2002 में कोई व्यक्ति नाबालिग था और उससे पहले ही उसके दादा दादी माता-पिता का निधन हो चुका है तो 2002 में उसके किसी भी रिश्तेदार का नाम मतदाता सूची में नहीं रहेगा ऐसे में उसका नाम किसके साथ मिलान किया जाएगा दूसरा मुद्दा जो कांग्रेस की तरफ से जिला शासक के सामने रखा गया वह है 2002 में जो कर्मचारी किसी जगह पर रहते थे वर्तमान में वह नहीं रहते हैं उनका पता बदल चुका है उनका क्या होगा उन्होंने कहा कि चितरंजन डूरंड कॉलोनी न्यू टाउन में रहा करते थे ऐसे में अब उनका क्या होगा उन्होंने कहा कि इन इलाकों में रहने वाले कई लोगों ने उनसे संपर्क किया है उनके नाम की सूची भी आज बैठक में जिला शासक को दी गई इसके अलावा एक और मुद्दा जिसकी तरफ कांग्रेस ने जिला शासक का ध्यान आकर्षित किया वह था कि 2002 में कुछ लोग क्वार्टर में रहा करते थे लेकिन अब उन क्वार्टरों को तोड़कर वहां पर कुछ नया बनाया गया है और वह क्वार्टर में रहने वाले लोगों को नई जगह पर स्थानांतरित किया गया है ऐसे लोगों को एन्यूमरेशन फॉर्म कहां से मिलेगा इसके लिए कांग्रेस की तरफ से प्रशासन को यह सुझाव दिया गया कि सर्वसम्मति से उस क्षेत्र में माइकिंग कराया जाए और विभिन्न राजनीतिक दलों के बुथ लेवल एजेंट से संपर्क करके ऐसे लोगों को एक निश्चित जगह पर बुलाया जाए ताकि सबको एन्यूमरेशन फॉर्म मिल सके वहीं भाजपा के प्रतिनिधि प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि आज की बैठक में उन्होंने उन लोगों की समस्या के बारे में जिला शासक से सवाल किया जो 2002 में किसी एक जगह पर रहते थे लेकिन अब रिटायर होकर दूसरी जगह चले गए हैं ऐसे में उनका एन्यूमरेशन फॉर्म कैसे मिलेगा यह चिंता का विषय है इस मुद्दे के समाधान के लिए उन्होंने आज जिला शासक को कदम उठाने के लिए कहा टीएमसी के प्रतिनिधि आकाश मुखर्जी ने कहा कि आज की बैठक में टीएमसी की तरफ से यह सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध किया गया कि सभी वैध वोटर का नाम मतदाता सूची में रहना चाहिए इसके लिए जो भी आवश्यक कदम है और वह उठाए जाएं इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वह बेवजह बुथ लेवल ऑफीसरों को परेशान ना करें उनके साथ सहयोग करें बहु मंजिला इमारत में कम्युनिटी सेंटर में एक जगह बैठकर एन्युमरेशन फॉर्म की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए भी उन्होंने आज जिला शासक से अनुरोध किया वहीं इस बैठक के बाद जिला शासक ने एक संवाददाता सम्मेलन किया और उन्होंने बताया कि अभी तक इस जिले में 86% एन्यूमरेशन फॉर्म प्रदान किया जा चुके हैं और हर बीएलओ बहुत अच्छे तरीके से कम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं आ रही हैं उनको दूर कर लिया जाएगा उन्होंने सभी से एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के लिए कहा।












