shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में शिशु दिवस के अवसर पर हुए कई कार्यक्रम

1 min read

:आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष पर शिशु दिवस मनाया गया इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के फाउंडिंग चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय जयदीप मुखर्जी तरुण भट्टाचार्य आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल जमुरिया ट्रैफिक प्रभारी सुबीर सेन के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे

इस दौरान यहां पर आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए थे इनमें से कुछ फूड स्टॉल थे कुछ खेल के स्टॉल थे यहां इन स्टालो को बच्चों द्वारा ही बनाया गया था और यहां पर जो फूड दिया जा रहा था वह भी बच्चों द्वारा बनाया गया था इस बारे में सचिन राय से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल हमेशा से चाहता है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो बच्चे सिर्फ पढ़ाई लिखाई तक सीमित ना रहे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ बच्चों के अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है वह भी निखर कर सामने आए ताकि उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा हो उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के विद्यार्थी कल्याण चट्टोपाध्याय मेडिकल में नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर आए थे

यह दिखाता है कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता पर कितना जोर दिया जाता है लेकिन इसके अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास की तरफ भी खास ध्यान दिया जाता है इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आज शिशु दिवस के मौके पर यह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यहां पर बच्चों द्वारा ही सब कुछ किया जा रहा है और यहां एक मेले जैसा माहौल बनाया गया है ताकि बच्चे यहां पर खुले मन से आ सके उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम है आज आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के बच्चे इसमें सम्मिलित हुए हैं कल अन्य स्कूलों के बच्चे भी इसमें शामिल होंगे उन्होंने कहा कि यह बच्चे ही आगे देश के भविष्य हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि अभी से उनके अंदर पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ हर कार्य में आत्मविश्वास पैदा हो वही जमुड़िया ट्रैफिक प्रभारी सुबीर सेन ने आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल तथा सचिन राय और स्कूल प्रबंधन की तारीफ की और कहा कि बच्चों के अंदर इस तरह का आत्मविश्वास पैदा करने के लिए जो इस तरह का कार्यक्रम किया गया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है वहीं जयदीप मुखर्जी ने भी सचिन राय की तारीफ की और कहा कि वह हमेशा हर कार्य में खुलकर सम्मिलित होते हैं और वह खासकर बच्चों को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं ताकि बच्चों को हर मामले में सर्वश्रेष्ठ अवसर मिले और इसके लिए वह खुद भी प्रयास करते हैं वहीं दुर्गापुर से आए शिक्षाविद तरुण भट्टाचार्य ने कहा कि एक शिक्षाविद होने के नाते यहां का माहौल देखकर वह काफी प्रभावित हैं जिस तरह से बच्चे खुद स्टॉल का संचालन कर रहे हैं वह दिखता है कि उन बच्चों के अंदर कितना आत्मविश्वास भरा हुआ है और यह सब कुछ संभव हुआ है क्योंकि स्कूल में बच्चों के अंदर वह क्षमता डाली जाती है इस मौके पर यहां एक हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया इस बारे में स्कूल की डायरेक्टर मीता राय ने बताया की हर साल स्कूल की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं ताकि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी और टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच हो सके उन्होंने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल अपने बच्चों और कर्मचारियों और शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा गंभीर रहता है कार्यक्रम के दौरान स्कूल में जितने भी हाउस हैं और हाउस के कप्तानों को सम्मानित किया गया उन्हें बैज पहनाया गया। इसके अलावा इन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई और समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page