पीने के पानी की मांग पर श्रीपुर मोड़ इलाके में रोड जाम
1 min read
:पीने के पानी की मांग पर आज 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुरिया विधानसभा अंतर्गत नीघा क्षेत्र के लोगों ने श्रीपुर मोड़ इलाके में रोड जाम कर दिया इनका कहना है कि पिछले 6 महीने से यहां पर पीने के पानी की काफी समस्या है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है इस वजह से आज मजबूरी में इन्हें रोड जाम करना पड़ा इनका कहना है कि नीचे सेंटर इलाके में पानी की भारी कमी देखी जा रही है प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो आज मजबूरन उन्हें रोड जाम करना पड़ रहा है












